Advertisement

विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा पर फुसरो में निकाली गई शोभायात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन द्वारा विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा पर बोकारो जिला के हद में हिन्दू नववर्ष का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एकल अभियान के नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के 10 दिवसीय प्रशिक्षण सह वर्ग के समापन सत्र के उपलक्ष्य में 30 मार्च को फुसरो में नगर भ्रमण कराया गया। भारत विवाह मंडप फुसरो में नगर भ्रमण के बाद बाजार में प्रभात फेरी निकाली गयी। पूरा नगर में घुम कर भारत माता मंडप में समापन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की ओर से सभी बहन एवं पद संचालक पर पुष्प वर्षा किया गया एवं सभी को फ्रूटी और पानी पिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम शारीरिक प्रमुख नरेश, संघ प्रमुख मंजू सिंह महतो, संघ प्रमुख टेकलाल, अनिल गुप्ता, जी. महतो, नरेश महतो, दयामति देवी, नीलकंठ महतो, सुनील महतो, बलराम, सावित्री देवी, संगीता देवी, मीना देवी, पूनम कुमारी, राजेश, विनोद महतो, हेमंती देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, मीना कुमारी, कविता कुमारी, राखी कुमारी, प्रीति कुमारी, दुलारी देवी, बबीता देवी, आशा देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, अंजली देवी आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *