Advertisement

जागो झारखंड के तहत भारत भ्रमण कर 184 दिन में लौटे विकास कुमार महतो

समाजसेवी सुरेश राम आदि ने किया विकास का स्वागत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हेनरी)। विष्णुगढ़ प्रखंड की सीमा प्रवेश के साथ भेलवारा में जागो झारखंड के तहत विकास कुमार महतो भारत भ्रमण कर 184 दिन बाद लौटे। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश राम, रोहित कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो, मंजु देवी ने विकास का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश राम ने कहा कि पुरे भारत का भ्रमण करते हुए चतरा से हजारीबाग साइकिल में तिरंगा बांधे विकास कुमार महतो आ रहे थे। मुझे लगा कि क्यों न उनका हौसला और बढ़ाएं। उनसे मैं विष्णुगढ़ की सीमा में आने से पहले आकर उनका स्वागत किया और उनसे मिलकर पता चला की वे एक पर्यावरण प्रेमी हैं और भारतीय संस्कृति से अथाह प्रेम करते हैं।

मैं भी पर्यावरण प्रेमी हूं। उनसे मिलकर मेरा मन और अधिक प्रसन्न हो गया। मैने भी पर्यावरण से जुड़े कामों के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं। यह सुनकर उनको बहुत अच्छा लगा और मुझे भी पर्यावरण से जुड़े काम को करते रहने को कहा। उन्होंने बताया कि उनका नाम विकास कुमार महतो है। उम्र 22 वर्ष है।

वे 184 दिन से पूरे भारत के भ्रमण पर हैं। भ्रमण के क्रम में झारखंड का एक दो जिला ही बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अपनी झारखंड की माट्टी कला, संस्कृति जन जागरण के लिए निकला हूं।

मौके पर भारतीय मजदूर संघ प्रखंड विष्णुगढ़ अध्यक्ष व् समाजसेवी सुरेश राम, चानो निवासी रोहित कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो करगालो निवासी मंजु देवी ने उनका स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *