अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने बीते 2 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सभी को विजयदशमी की बधाई दी।
पुर्व विधायक सिंह ने कहा कि विजयदशमी बुराई एवं असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। पूर्व विधायक सोनपुर के अंग्रेजी बाजार के समीप पर्यटन विभाग के मैदान में रावण वध कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय एवं संचालन कमेटी के संयोजक राजीव मुनमुन कर रहे थे। यहां श्रीराम के रुप में गोल्डन, माता सीता के रुप में अलीशा एवं लक्ष्मण के रुप में राहुल ने भूमिका निभाई। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों ने देवी सीता, श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारी। अंत में रावण दहन कमिटी ने दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों को पुरस्कार प्रदान किया।
मौके पर सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) स्निग्धा नेहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रीतेश कुमार, सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता लाल बाबू कुशवाहा, कमेटी सचिव एवं मुखिया बबलू सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, मुखिया दिनेश राय, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, अधिवक्ता अजय सिंह, मुकुंदजी कन्हैया, संजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, आदित्य कुमार छोटु, मोहन शंकर प्रसाद, शर्मानंद सिंह, प्रमेन्द्र कुमार सिंह बब्लु, अमित कुमार सिंह पिंकु, वार्ड-21 के पार्षद प्रतिनिधि मंटु सिंह, सुरज सिंह, हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply