Advertisement

बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से विजयादशमी दुर्गा पूजा संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से विजयादशमी पर्व दुर्गा पूजा शांति व उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन व मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। पूजा के अवसर पर पंडालो के आसपास लगे मेला में श्रद्धालुओं ने तारा माचिस, डॉयगन, नाव झूला, ब्रेक डांस आदि का भरपूर आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के दुग्दा, चंद्रपुरा, भंडारीदह, कारिपानी, कल्याणी, फुसरो रेलवे स्टेशन, बैंक मोड़, ढोरी स्टाफ क्वाटर, करगली बाजार, करगली गेट, बेरमो रेलवे स्टेशन, सुभाषनगर, अनुग्रहनगर, रामनगर, बेरमो सीम, गांधीनगर, कुरपनिया, संडे बाजार, जरीडीह बाजार, जारंगडीह, कथारा मोड़, कथारा चार नंबर, बांध कॉलोनी, बोकारो थर्मल पंच मंदिर, एसबीआई के समीप, स्टेशन क्लब, स्वांग, गोमिया वस्ती, आईएल आदि पूजा पंडालों में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, सीसीएल बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा, कथारा जीएम संजय कुमार, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक बिपिन कुमार, जी मोहंती और जयशंकर प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद, सुधीर सिंहा, राजीव कुमार सिंह, वी एन पांडेय, रणजीत सिंह, अमरेंद्र कुमार, प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, ए के तिवारी, प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी, एएफएम जी चौबे, राजीव रंजन, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, कुमारी माला व् माधुरी मडके, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह और पीएन सिंह, आदि।

आरपी यादव, तौकीर आलम, समविराज सिंह, गुरुप्रसाद मंडल, एससी पासवान, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा, सूर्यप्रताप सिंह, ट्रांसपोर्टर भोला सिंह, तरुण सिंह, राजू सिंह‌ और शक्ति सिंह, इनमोसा नेता विजय कुमार सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा, आर उनेश, हरेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश मल्लाह, शिवनंदन चौहान, हीरालाल रविदास, विनय सिंह,‌ जितेंद्र दुबे, मंगरा उरांव, जिप सदस्य सह श्रमिक नेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, समाजसेवी महारूद्र नारायण सिंह आदि ने भ्रमण कर पूजा अर्चन कर मत्था टेककर माता जगदंबा का आशीर्वाद लिया।

मेला व पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बेरमो पुलिस -प्रशासन पूरी तरह चौकस रही। बीते 2 एवं 3 अक्टूबर को फुसरो शहर के कई पूजा पंडालों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली एवं आबिर गुलाल लगा कर मां को विदाई दिया। दामोदर नदी व अन्य जलाशयों में प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा बैरीकेटिंग कराया गया था।

स्वयं बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ विभिन्न पूजा पंडालो तथा विसर्जन घाटों पर मुस्तैद दिखे। इस बार संपन्न दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने को लेकर क्षेत्र के रहिवासियों ने बोकारो पुलिस प्रशासन तथा बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम सहित चंद्रपुरा बीडीओ व् सीओ को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *