Advertisement

बजट राशि शत प्रतिशत योजना मद में खर्च करना विकास का पैमाना-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड राज्य में सिर्फ बजट का आकार बढ़ाना राज्य के विकास का पैमाना नहीं, बल्कि सम्पूर्ण बजट की राशि शत प्रतिशत योजना मद में खर्च करना ही विकास का पैमाना है।

उपरोक्त बातें 3 मार्च को आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पेश करने पर अपनी प्रतिक्रिया मे कही। उन्होंने कहा कि बजट की राशि का आकार बढ़ाना अच्छी बात है। मगर, बजट की राशि शत प्रतिशत खास कर योजनामद की राशि खर्च नहीं होना राज्य हित के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसलिए सरकार इसपर विशेष फोकस करे और शत प्रतिशत बजटीय राशि खर्च हो, इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार करे।

नायक ने कहा कि राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वार्षिक बजट ₹1,45,400 करोड़ पेश करने का स्वागत है। यह बजट राज्य हित में ऐतिहासिक क्रान्ति लायेगी, जब सम्पूर्ण योजना मद की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने विकास दर में बढ़ावा हो इसके लिए सभी विभागों को प्राथमिकता दी है।

सामान्य क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र एवं आर्थिक क्षेत्र के साथ साथ मईया सम्मान योजना, ग्रामीण विकास, खेलकूद में काफी फोकस किया गया है जो निश्चित रूप से भविष्य मे यह बजट आमजनों के लिए जनकल्याणकरी साबित होगा।भविष्य में राज्य का विकास दर तेजी से बढ़ेगा। कहा कि इस ऐतिहासिक बजट के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन और वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा जनहित का बजट पेश किया जाना स्वागत योग्य है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *