Advertisement

सरहुल एवं ईद शांति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सरहुल एवं ईद पर्व को झारखंडवासी शांति एवं संप्रदायिक सद्भाव, भाइचारगी माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाए। साथ हीं अफवाहो से दुर रहे।

उपरोक्त बातें 10 अप्रैल को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए झारखंड की राजधानी रांची में कही।

उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि दोनों धर्मावलंबी भाइयों का पर्व एक साथ झारखंड में मनाया जाना है। दोनों समाज के अमन पसंद प्रेम और भाईचारगी के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सांप्रदायिक सद्भाव विरोधी ताकतों को जो अमन एवं समाज के दुश्मन है, जो फिरकापरस्त ताकतें हैं, उनको मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके।

नायक ने राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से मांग किया कि वे दोनों पर्व को शांति और भाईचारगी के साथ मनाने के दिशा में विधि व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखें, ताकि समाज विरोधियों पर एवं अमन चैन बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। कहा कि दोनों महान पर्व झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *