तेनुघाट एफ टाईप चौक में किया गया 25 फिट का रावण का दहन
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय स्थित तेनुघाट में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से सम्पन्न हो गया। हर साल तेनुघाट एफ टाईप पूजा समिति द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता हैं। उसी दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालू रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं।
इस वर्ष तेनुघाट एफ टाइप में 25 फीट ऊँचाई का रावण का पुतला बनाया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा रावण दहन से दो घंटा पूर्व से ही जमकर आतिशबाजी की गई, इसके उपरांत रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जहां मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा रावण दहन किया गया।
रावण दहन के पश्चात मंत्री प्रसाद ने संदेश दिया कि कितनी भी बुराई हो अंत में अच्छाई का ही विजय होता है। कार्यक्रम में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ का पूर्ण सहयोग रहा।

इससे पूर्व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो तेनुघाट एफ टाईप चौक, तेनुघाट छाता चौक, न्यू मार्केट और तेनुघाट शिविर संख्या दो में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। जहाँ उन्होंने विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक पर्व है।
यह केवल पूजा-अर्चना का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने का भी समय है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी इस पर्व को आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और विकास का वातावरण बना रहे। कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए तेनुघाट थाना प्रभारी पुलिस प्रशासन के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए काफी मुस्तैद रहे।
![]()













Leave a Reply