Advertisement

सतर्कता केवल विभागीय कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी-अमित सरन

सोनपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बैठक आयोजित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय सभा कक्ष में 29 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर) के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता सप्ताह की थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेल के एसडीजीएम एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सोनपुर अमित सरन द्वारा की गई। बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सरन ने कहा कि सतर्कता केवल एक विभागीय कार्य नहीं, बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं दक्षता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। साथ ही, भ्रष्टाचार-मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता के सिद्धांतों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाने की बात कही।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और रेलवे कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए। बताया गया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सोनपुर रेल मंडल में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन में सतर्कता के प्रति चेतना बढ़ाना है। इस अवसर पर रेल मंडल के सभी शाखा अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *