राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी की ओर से आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन 3 नवंबर को बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजारिया के स्वागत भाषण से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों से कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह की गतिविधि नहीं, बल्कि यह जीवन भर अपनाई जाने वाली आदत होनी चाहिए।
इसके पश्चात वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओएंवएम) मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रधान अरजरीया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां चित्रकला प्रतियोगित में प्रथम शैली गुप्ता कार्मेल स्कूल, द्वितीय पियूष टांडी कार्मेल हाई स्कूल तथा तृतीय सोनाक्षी सलुई पिट्स मॉडर्न स्कूल, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम चिराग प्रकाश कार्मेल स्कूल, द्वितीय कुसुम कुमारी संत पॉल स्कूल तथा तृतीय नंदनी कुमारी डीवीसी उच्च विद्यालय।

आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आरतिका बसु कार्मेल स्कूल, द्वितीय अंतरा कुमारी कार्मेल स्कूल तथा तृतीय सिद्धि कुमारी, कार्मेल स्कूल के अलावे दीनानाथ शर्मा, शाहिद इकराम, राम जतन बसीर आदि को भी उनके सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम की सफलता को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबुबूल हक को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता विभाग) महबुबूल हक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply