प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित साउथ कॉलोनी में 27 अगस्त को गणेश पूजा धूमधाम से मनाया गया।
साउथ क्लब की ओर से आयोजित पूजा में पुजारी नंदकिशोर पांडेय व गुलशन पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार, शिवशंकर राव, राजू सिंह, नीलेश कुमार आदि द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना व मत्था टेककर क्षेत्र के सुख स्मृद्धि का कामना किया। संध्या आरती में काफी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालू शामिल हुए।

आयोजन समिति ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। पूजा को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव मोगन राव, कोषाध्यक्ष डी शिवशंकर राव उर्फ कुल्ला, अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव मोगन साव, कोषाध्यक्ष कुल्ला राव, राजू सिंह, अनिल साव, सोनू खान, भूपेश शर्मा, लवप्रीत सिंहा, आनंद पंडित का संयुक्त सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply