Advertisement

कवि सम्मेलन में कवियों को विद्या वाचस्पति सम्मान

हरिद्वार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्रीहरि गंगा धाम भूपतवाला में बीते 12 जुलाई को कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

हरिद्वार महानगर निगम की महापौर किरण जैसल की अध्यक्षता में कुलाधिपति काशी हिंदी विद्या पीठ की उपस्थिति में आयोजन भव्य, शानदार और यादगार रहा।जिसमें देशभर के आए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।

जानकारी देते हुए कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक झारखंड के बोकारो जिला रहिवासी श्याम कुंवर भारती ने 13 जुलाई को बताया कि देवनागरी हरिद्वार में कविताओं, गीतों तथा ग़ज़लों की गंगा की ऐसी धारा प्रवाहित हुई कि दर्शक इसमें डुबकी लगाकर भाव विभोर हो गए। श्रोतागण अंत तक काव्य धारा में प्रवाहित होते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वाह वाह करते रहे। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी कवियों को कहानिका हिंदी पत्रिका और काशी हिन्दी विद्या पीठ द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया।

इससे पुर्व आयोजन का शुभारंभ महानगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि देवनगरी हरिद्वार में यह आयोजन हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार और कवियों के सम्मान हेतु अत्यंत ही सराहणीय है। ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप कुलाधिपति काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी डॉ ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि हमें देशभर के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान देने में अपार प्रसन्नता हो रही है। विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी ने कहा कि विद्यापीठ पूरे देश भर में योग्य स्वयं हिन्दी साहित्य की सेवा करने वाले साहित्यकारों को लगातार सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करने और उचित मान देने का कार्य करती रही है।

इस कार्य में झारखंड के बोकारो जिला के हद में ढोरी स्थित महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित कहानिका हिंदी पत्रिका बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय कार्य कर रही। देश के सभी राज्यों के साहित्यकारों का चयन कर उन्हें यह सम्मान दिलवा रही है।

कहानिका के प्रधान संपादक सह मकस महासचिव डॉ श्याम कुंवर भारती ने कहा कि कहानिका के माध्यम से संस्था हिंदी और साहित्यकारों के विकास, प्रचार प्रसार हेतु लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन कवि सम्मेलनों का आयोजन, पत्रिका को ई मैगजीन और हार्ड कॉपी के रूप में प्रकाशित कर रही है। असमर्थ साहित्यकारों की रचनाओं को एकल और सांझा संकलन के रूप में नि:शुल्क प्रकाशित कर रही है।

संपादक रजनी प्रभा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था हिन्दी साहित्य की सेवा करने की अगली कड़ी में अगला आयोजन अगस्त माह में नेपाल और अगले वर्ष अप्रैल 2026 में दुबई में भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन करने जा रही है। साथ ही कई तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर प्रतिभागियों को उचित राशि और सम्मान देकर पुरस्कृत करेगी।

आयोजन में सभाध्यक्ष किरण जैसल ने भारती की पुस्तक भोजपुरी पूर्णिका झूठ के हांडी और हिंदी उपन्यास दामिनी का दम, पंडित प्रेम दास वैरागी जबलपुर एमपी की लिखित पुस्तक मोदी का मैजिक का विमोचन किया। आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रियंका भट्ट ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रश्मि पैन्यूली और गढ़वाली में विशम्भरी भट्ट देवी गीत, श्याम कुंवर भारती ने शिव भजन और स्वागत गीत सविता रतूड़ी, विशंभरी भट्ट व् सारिका कालरा हरिद्वार किया। मंच संचालन डॉ प्रतिभा प्रकाश ने की।

मौके पर जिन कवियों ने काव्य पाठ किया और उन्हें कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा काव्य रत्न सम्मान तथा काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणरसी द्वारा विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया उसमें मुख्य रूप से आचार्य संतोष व्यास ऋषिकेश, प्रियंका भट्ट ऋषिकेश, रश्मि पैन्यूली, गिरजा ऋषिकेश, विशम्भरी भट्ट ऋषिकेश, सविता रतूड़ी ऋषिकेश, नंदिनी ऋषिकेश, पंडित प्रेमदास वैरागी जबलपुर एमपी, अरविंद कुमारी तिवारी, जमशेदपुर झारखंड, निवेदिता श्रीवास्तव जमशेदपुर झारखंड, सविता सिंह मीरा जमशेदपुर झारखंड, मनीष तायवाड़े भुवनेश्वर उड़ीसा, शैलजा रोला बैंगलोर, डॉ आचार्य रमाकांत बलिया यूपी, शशि सिंह साहगंज यूपी, चंद्रकांत मिश्रा प्रयागराज यूपी, शिखा गोस्वामी निहारिका मुंगेली छत्तीसगढ़, रजनी प्रभा पटना बिहार, डॉ प्रतिभा प्रकाश पंजाब, डॉ नीलू शुक्ला समीर भोपाल एमपी, डॉ विकाश कुमार गुजरात शामिल है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत तिवारी ने किया। आयोजन में अतिथियों का स्वागत सारिका कालरा और कवियों के ठहराने, भोजन अन्य व्यवस्था आचार्य संतोष ब्यास ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *