Advertisement

बोकारो पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर भाटिया, लैपटॉप व लाखों के जेवर बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बोकारो शहर में सक्रिय शातिर चोर बब्बू राम उर्फ भाटिया चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाटिया को बोकारो कोर्ट के बाहर घूमते धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने एक निजी कंपनी का लैपटॉप, लैपटॉप का चार्जर, करीब एक किलोग्राम वजन के नौ जोड़े चांदी के पायल तथा ताला सहित अलमीरा तोड़ने वाला लोहे का औजार जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बब्बू राम उर्फ भाटिया, पिता स्व. राजू राम, निवासी कचहरी बाजार सब्जी मंडी, थाना बीटीपीएस, जिला बोकारो के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ बोकारो समेत विभिन्न थानों में चोरी व अन्य आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। छापामारी दल में बीटीपीएस, सिटी व सेक्टर-12 थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *