Advertisement

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं उप कोषाध्यक्ष ने अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ के लिए 8 अगस्त का दिन कुछ अच्छा नहीं रहा। यहां संघ के तीन पदाधिकारियों ने संघ से स्तीफा दे दिया।

जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अजीत कुमार लाल, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री और उप कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार जयसवाल ने अपना इस्तीफा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा को सौंपा। समिति से नाराज होकर तीनों ने अपने पद का त्यागपत्र संघ के अध्यक्ष सौंपा।

जिसकी प्रतिलिपि बार काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के अध्यक्ष के पास भेजा। इस बारे में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि तीनों पदाधिकारियों का त्याग-पत्र रख लिया। उन्होंने बताया कि तीनों पदाधिकारियों का त्याग-पत्र आम सभा की बैठक में रखा जाएगा, उसके बाद हीं कोई फैसला लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *