Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी की उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की निदेशक और समयदानी कार्यकर्ता विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार और झारखंड) डॉ पूजा को बीते दिनों प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया भर के 200 पुरस्कार विजेताओं और अतिथियों ने भाग लिया।

यह पुरस्कार डॉ पूजा को युवा नेतृत्व में उनके उत्कृष्ट योगदान और दुनिया में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। वे दुनिया भर में शीर्ष 30 युवा नेताओं में से एक के रूप में चुनी गई। उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

समारोह में संस्थापक अध्यक्ष और परिषद निदेशक, गवर्नर्स कमीशन ऑन करेक्शन्स रिफॉर्म जॉर्जी कोचुपुराकल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य और उद्योग, भारत सरकार सोम प्रकाश, पूर्व राज्य मंत्री माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा के अलावा सम्मानित अतिथि सेशेल्स उच्चायुक्त भारत हरिसो लालाटियाना अकूचे, पूर्व अध्यक्ष डॉ बीआर अम्बेडकर डिग्री कॉलेज रीता मैथ्यू बेंजामिन, व्यापार आयुक्त लैटिन अमेरिकन कैरेबियन ट्रेड काउंसिल डॉ सेनोरिटा आइज़क, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, एएएमसी ट्रेनिंग ग्रुप, ऑस्ट्रेलिया डॉ जेफ माज़िनी आदि उपस्थित थे।

विद्या भारती व् देश डॉ पूजा की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी के सचिव धीरज कुमार पांडेय, कस्तूरबा विद्यालय के प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह, प्रभारी कुमार गौरव ने इसके लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *