Advertisement

महामहिम राष्ट्रपति से वाइस एडमिरल ने की मुलाकात

प्रहरी संवाददाता मुंबई। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह और श्रीमती चारू सिंह ने मुलाकात की। गुरुवार को इस मुलाकात में सी-इन-सी ने विशेष रूप से पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के संचालन पर जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार 08 सितंबर को वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (Flag Officer Commanding-in-Chief), पश्चिमी नौसेना कमान और श्रीमती चारू सिंह, एनडब्ल्यूडब्ल्यूए (डब्ल्यूआर) की प्रमुख ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस मुलाकात में सी-इन-सी ने विशेष रूप से पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में समग्र समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) के संचालन पर महामहिम राष्ट्रपति को जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को इंडिया@100 द्वारा पूर्ण आत्मानिर्भर भारत की दिशा में भारतीय नौसेना की पहल के बारे में भी बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *