सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बीते दिनों झारखंड यूथ इंटक के पदाधिकारियों के पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा दौरे के दौरान नुईया स्थित लौवा बस्ती का भ्रमण किया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व लौवा बस्ती के ग्रामीणों ने झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश सचिव सुरेश सवैयां को बताया था कि बस्ती में लगभग 25 परिवार रहते हैं, लेकिन आज तक यहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सवैयां ने संबंधित विभाग से संपर्क कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराने को लेकर लिखित आवेदन सौंपा था। इसके बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव में बिजली पहुंचाने के लिए खंभे गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि 19 दिसंबर को उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सवैयां ने कहा कि अब कुछ ही दिनों में लौवा बस्ती अंधकार से मुक्त होगी। बच्चों को डिबरी की रोशनी में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। किसान के खेतों तक पानी पहुंचेगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
मौके पर उपस्थित झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी भावनाओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी खुश हैं, क्योंकि पहले चुनाव के समय जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले जाते थे, लेकिन सुरेश सवैयां के प्रयास से आज उनके गांव में वास्तव में बिजली पहुंच रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण रहिवासी संजय दिग्गी, सोंगा बोदरा, दीपक चाम्पिया, अरुण दिग्गी, डुका बोदरा, कानू चाम्पिया, सुशील चाम्पिया, एतवा चाम्पिया, माका चाम्पिया, अशोक दिग्गी, कार्तिक बोदरा, माटा चाम्पिया, कानू दिग्गी, समीर बोदरा, कडेया चाम्पिया सहित अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply