प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बोकारो के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के आठ पंचायत सचिवालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के 553 लाभुकों के पेंशन को लेकर सत्यापन सह सामाजिक अंकेक्षण किया गया। पेटरवार प्रखंड के आठ पंचायतों में क्रमशः अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत, चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत, चांदो, बुंडू, अरजूआ और घरवाटांड़ पंचायत शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी में 117, अंगवाली दक्षिणी में 69, चलकरी उत्तरी में 52, चलकरी दक्षिणी में 64, चांदो में 88, आरजूआ में 55, बुंडू में 56 तथा घरवाटांड़ में 52 यानि कुल 553 लाभुकों का अंकेक्षण व सत्यापन किया गया है। जिसमें विधवा, वृद्धा व दिव्यांग लाभुक शामिल थे। जांच के क्रम में कई लाभुकों को मृत नामित किया गया।

बता दे कि, हरेक शिविर में प्रखंड कार्यालय पेटरवार द्वारा पंचायतो में दो से तीन प्रवेक्षकों को भेजा गया था। अंगवाली उत्तरी पंचायत में प्रसनजीत महतो, मृत्युंजय महतो, चंद्रिका कुमारी थे। साथ में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद, अंगवाली दक्षिणी में अंकेक्षक मासूम अंसारी व् मोबिन अंसारी, रोजगार सेवक मो. शफीक आलम, उप मुखिया मोहन मांझी, चलकरी में पंचायत सचिव राजेश गुप्ता, प्रकाश महतो, मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत सचिव राहुल कुमार, रंजित कुमार, नितेश मंडल, सुमित मंडल सहित कई थे।लाभुकों के नाम की डेटा कलेक्शन में प्रखंड कार्यालय के मेघनाथ कुमार ने मदद की।
पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने 10 सितंबर को एक भेट में *जगत प्रहरी* को बताया कि आज अंकेक्षण टीम के सदस्यों ने कार्य में काफी तत्परता दिखाई है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को प्रखंड के 11 पंचायतों तथा 12 को 4 पंचायतों में शिविर लगेंगे।
![]()













Leave a Reply