Advertisement

थाना के समीप चलाया गया वाहन जांच अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-गोमिया पथ पर तेनुघाट ओपी थाना के समीप 26 जून को वाहन जाँच अभिययन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर वाहन जांच चलाया गया। जिसमे सहायक अवर निरीक्षक कमलेश मिश्रा अपने सहयोगी सुरेश प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार तथा अमित कुमार के साथ जाँच अभियान चला रहे थे।

इस अवसर पर मिश्रा ने बताया कि जांच में लगभग 21 दो पहिया और चार पहिया वाहन के कागजातों का जाँच किया गया। जाँच के दौरान कुल तैंतीस हजार रूपये की चालान ऑन लाईन कटी गई। बताया कि जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई। जाँच के क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोड़ दिया गया। जो दो पहिया वाहन वाले हेलमेट अपने हाँथ में लिये थे, उन्हें उनके सर में पहनाकर चेतावनी भी दी गई कि इसे हाँथ में न लेकर चले पहन कर चले। ये आपके सुरक्षा के लिये है।

जाँच के दौरान मिश्रा ने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है। वाहन जाँच लगाने का मुख्य कारण यह है कि वाहन चालकों व् सवारो को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास हो और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए, जिससे दुर्घटना कम हो। कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *