Advertisement

पेटरवार चौक पर चलाया गया वाहन चेकिंग, डेढ़ दर्जन बाईक चालकों को लगा जुर्माना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित छत्रु राम महतो चौक पर 4 दिसंबर को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 20 दोपहिया वाहनों की जांच की गई।

जानकारी के अनुसार इस विशेष अभियान के कारण जैनमोड़-पेटरवार मुख्य पथ पर बाइक चालकों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। अभियान का नेतृत्व पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा द्वारा किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के सफर करने के आरोप में पकड़े गए बाइक चालकों से ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।

थाना प्रभारी मुंडा ने बताया कि मुख्य रूप से हेलमेट और बाइक पर सवार तीन लोड की जांच की गई। जहां 15 से 20 बाइक चालकों को बिना हेलमेट के पकड़कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। साथ ही शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने वाले पर भी नकेल कसी गई। इस वाहन जांच अभियान में पेटरवार थाना प्रभारी मुंडा थाना के पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *