Advertisement

तेनुघाट ओपी के समीप चलाया गया वाहन जांच अभियान

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी के समीप यातायात पुलिस द्वारा 2 जनवरी को वाहन जांच अभियान चलाया गया।

गहन वाहन जांच अभियान में चार पहिया वाहन से पेपर, सीट बेल्ट लगा कर वाहन चला रहे है या नहीं, तथा दो चक्का वाहन से हेलमेट, लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेजों का जांच किया गया। इस बारे में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) नागेंद्र दुबे ने बताया कि वाहन जांच के दौरान 32 हजार रुपए का ऑन लाइन के माध्यम से विभिन्न वाहनों का फाइन काटा गया। इस मौके पर एएसआई कमलेश मिश्रा, कन्हैया कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *