Advertisement

अनपति देवी विद्या मंदिर में मनाया गया वीर कुंवर सिंह जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के वंदना सभा में 23 अप्रैल को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं सभी आचार्य दीदी के द्वारा वीर कुंवर सिंह के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

इस अवसर पर अतिथि का परिचय प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं भूमिका आचार्य रवि कुमार के द्वारा दिया गया। जिसमे उन्होंने बताया कि वीर कुंवर सिंह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा थे।

उनका जन्म बिहार के जगदीशपुर के एक शाही राजपूत परिवार में हुआ था। 80 वर्ष के उम्र में उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया के कमान के तहत सैनिकों के खिलाफ सशस्त्र सैनिकों के एक चुनींदा दल का नेतृत्व किया था। वे बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के मुख्य आयोजक थे।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह हमारे क्षेत्र के महान वीरों में से एक थे। हमे आज के दिन उनके वीरता और साहस को नमन करते हुए पूरे अनुशासन से विद्यालय की गतिविधि में सहभागी बनने का प्रयास करना चाहिए। आचार्या भगवंती नोनियां ने भी वीर कुंवर सिंह के सिद्धांतों और बलिदानो के बारे में बताया। साथ ही साथ भैया बहनों द्वारा भी उनके जीवनी को कविता एवं गीतों के माध्यम से स्पष्ट करने का काम किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य नवल किशोर सिंह के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा एवं सभी आचार्य दीदी समेत सभी भैया बहन, कर्मचारी बंधु, भगिनी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *