एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित दुर्गा पुजा महानगर कार्यालय बिहार क्लब में 25 सितंबर को भगवा सेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भगवा सेना के संस्थापक मुकेश वर्मा ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि महानगर दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत सहाय, विशिष्ट अतिथि राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र वर्मा, प्रदीप राय बाबु, मंटु वर्मा एवं नीरज कुमार उपस्थित थे।
बेटी दिवस के अवसर पर सभी ने सर्वसम्मति से भगवा सेना महिला मोर्चा की गठन की, जिसमें ज़िला अध्यक्ष वीना सिंह एवं महानगर अध्यक्ष पिया बर्मन को निर्विरोध चुना गया। जिसका तमाम उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त महिला ज़िला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा की भगवा सेना द्वारा बेटी दिवस पर बहुत ही नेक कार्य करते हुए समाज की दो बेटियों को जो जिमेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगी। कहा गया कि संस्था के हित के लिए हर समय तत्पर रहुंगी।

संस्था के संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी ने कहा कि भगवा सेना इस दुर्गा पुजा में मुख्य मुख्य पंडाल में अपना सेवा स्टॉल लगाएगी, जिसमें पुजा पंडाल घुम रहे श्रद्धालु को पानी, दवा, खिचड़ी खिलाने, खोया-पाया जैसे कार्यों को करेगी। साथ ही आगामी दीपावली में कोई एक बाल आश्रम में सभी बच्चों को नया कपड़ा दिया जाएगा। उन्ही बच्चों से साथ दीपावली मनाई जाएगी।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अंकित आनंद, महानगर अध्यक्ष विकास कुमार, ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष रामवतार जयसवाल, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सोनी, नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सोनी (पीठोरिया), रवि कुमार सोनी, शुभम जयसवाल, गौतमरीत राज, जयंत मुज़ल, आशीष वर्मा, प्रियंका जिया, अर्चना मिर्धा, शकुंतला देवी, कुंती देवी, मीनू देवी, निर्मला देवी, आशा कुमारी इत्यादि सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply