Advertisement

तेनुघाट में मनाया गया वीर नीलांबर पीतांबर का सहादत दिवस

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) में 30 मार्च को अमर शहीद वीर नीलाम्बर-पीताम्बर का 163 वां सहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोमियां विधायक (Gomian MLA) ने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
ज्ञात हो कि अपार हर्ष के साथ पिछले वर्षों की भांति इस बार सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस के बाद सभी भोगता परिवार के सदस्य मोरहाबादी रांची के कार्यक्रम में सभी भाग लेेने के लिए प्रस्थान कर गए। इसकी जानकारी जिला संगठन सचिव भोला भोगता ने दी। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कार्यक्रम में अहम भूमिका जिला समिति के संरक्षक लालमोहन गंझू एवं भुनेश्वर गंझू, अध्यक्ष सोहन गंझू, सचिव रामचंद्र गंझू, पुरन भोगता, कोषाध्यक्ष संजय भोगता, जिला सदस्य चमन गंझू, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सेवा गंझू, बुधन गंझू, ब्रिज मोहन भोगता, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गोबिंद गंझू, बैजनाथ गंझू, प्रेमचन्द गंझू, गोमियां प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार भोगता, कसमार प्रखंड अध्यक्ष मनोज गंझू, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम गंझू, हिरामन सिंह भोगता, चास से अमल देशवाली, हारू देशवाली, प्रतिमा पेंटकार किशोर भोगता, आनंद श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, गुड्डू प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *