Advertisement

डीएवी झींकपानी में नए सत्र की शुरुआत पर वैदिक हवन का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा/(पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल झींकपानी में 2 अप्रैल को नए सत्र 2025-26 की शुरुआत वैदिक हवन कार्यक्रम के साथ किया गया।

इस अवसर पर स्कूल परिसर में देव यज्ञ के साथ चिह्नित कर अपनी समृद्ध परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता स्कूल के प्राचार्य विवेका नन्द घोष की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं बच्चों ने दिखाई। प्राचार्य घोष ने बच्चों को बताया कि यज्ञ एक शक्तिशाली अनुष्ठान है, जो न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि विद्यार्थियों के मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है।

उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है, जो सीखने और विकास के लिए अनुकूल है। नए छात्रों के लिए यह स्वागत योग्य संकेत है कि वे एक ऐसे स्कूल में अध्ययनरत हैं जो न केवल वेदों को महत्व देता है, बल्कि वेद हमारी मूल्यों और परंपराओं को भी महत्व देता है।

विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद घोष ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल झींकपानी एक ऐसा संस्थान है जो परंपरा और प्रगति दोनों को महत्व देता है। यह स्कूल अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ता है। हम स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि यह एक सफल और फलदायी वर्ष होगा। वैदिक यज्ञ में विद्यालय के दर्जनों बच्चों के साथ शिक्षकों में विश्वनाथ तिवारी, राजेश कुमार सिंह, राजन उपाध्याय, दिलीप मुखर्जी एवं अन्य सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *