Advertisement

बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से की गई वट सावित्री की पूजा

वट-सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में 6 जून को जगह जगह सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के फुसरो, करगली बाजार, सुभाषनगर, बेरमो सीम, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल आदि क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा कर अपने पतियों की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। वहीं करगली गेट स्थित वट वृक्ष के नीचे भी पूजा-अर्चना की गयी। गांवों में महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की।

इस अवसर पर महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों ओर मौली धागा बांधते हुए परिक्रमा लगाई। किसी ने 51 तो किसी ने 101 चक्कर लगाए। पूजा में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाया। सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के नीचे पंडितों से वट वृक्ष की महिमा और सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के बाद सुहागिनों ने दान किया तथा अपने पतियों के पैर पखारे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *