Advertisement

चेंबूर विधानसभा में वर्षा गायकवाड़ ने चलाया का जनसंपर्क अभियान

मुश्ताक खान/मुंबई। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने चेंबूर विधानसभा परिसर के विभिन्न झोपड़पट्टियों और रहायशी इलाकों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहिवासियों से रु ब रु मुलाकात की। उन्होंने रहिवासियों से कांग्रेस पार्टी कि उपलब्धियों को गिनाया और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

वर्षा गायकवाड़ के साथ चेंबूर विधानसभा कोर्डिनेटर नीलेश श्याम नानचे, सनिल राणे, सुभाष यादव, सचिन खड़करे, राजहंस सिंह, जैबुन निशा शेख और आशिफ शेख, मुमताज़ शेख, दिलशाद गड़कर आदि कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मौजूदा सरकार की घातक नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान श्रीमती गायकवाड़ ने ईडी और सीबीआई के कार्यप्रणाली पर भीबत की।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति से महज एक दिन पहले यानि 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज मणिपुर के थोबल से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राहुल गांधी कर चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्ट (2) मणिपुर में महाराष्ट्र तक कुल 6700 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा को 67 दिनों में तय किया जायेगा।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि हमारी पार्टी जनता की हितों के लिए विपक्षी दलों से दो -दो हाँथ करने को तैयार है। लेकिन सवाल यह उठता है कि मौजूदा सरकार किसी की बातों को सुनने को तैयार नहीं है। इसे देखते हुए हमने मकर संक्रांति के मौके पर चेंबूर विधानसभा के लोगों से मिलने और उन्हें सच्चाई बताने आई हूं। इसी मुद्दे को लेकर हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं।

Tegs: #Varsha-gaikwad-launched-public-relations-campaign-in-chembur-assembly

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *