सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारियों ने की बैठक में शिरकत
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में 24 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न प्रमंडलों के प्रमंडलीय आयुक्त व जिला पदाधिकारी शामिल हुए।
आभासी बैठक में गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, परिवहन विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, वाणिज्यकर विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव द्वारा सभी जिलों को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

समीक्षा क्रम में महिला संवाद एवं डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आकांक्षाओं/आवेदनों के तार्किक निष्पादन के लिए सभी जिलों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत अभियान बसेरा, म्युटेशन एवं परिमार्जन से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निष्पादन सुनिश्चित कराने को कहा गया।परिवहन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति प्राप्त लाभुकों से वाहन का क्रय कराकर सब्सिडी की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में खेल विभाग के तहत प्रमंडल स्तर पर खेलकूद के लिये संरचना के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण, जिला मुख्यालय में खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित जिलों को दिया गया।
![]()













Leave a Reply