Advertisement

पतंजलि योग समिति द्वारा वनभोज का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जमुनियां जलाशय की सुंदर वादियों में पतंजलि योग समिति बिष्णुगढ़ द्वारा भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान पंचायत एवं महिला मोर्चा की सामूहिक बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यहां बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रामलखन साव, इचाक प्रखंड प्रभारी प्रमोद कसेरा, बरकट्ठा प्रखंड प्रभारी महेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में पतंजलि योग समिति विष्णुगढ़ के विस्तार पर गहन चर्चा की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से योग समिति बिष्णुगढ़ संरक्षक निर्मल कुमार, भारत स्वाभिमान प्रभारी सुमन कुमार, पंचायत प्रभारी नवल किशोर वर्मा, युवा प्रभारी राजेश सोनी, किसान समिति हिरामन महतो, मीडिया प्रभारी मिथलेश बर्मन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अकेला, महिला प्रभारी प्रिया बर्णवाल समेत कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया।

पदाधिकारियों के चुनाव के पश्चात विष्णुगढ़ में सात दिवसीय योग शिविर के आयोजन की चर्चा हुई।चर्चा के बाद आगामी 31 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक बिष्णुगढ़ उच्च विद्यालय मैदान में योग शिविर करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोग अनेको बीमारियों से ग्रस्त है। इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन मे योग और प्राणायाम प्रतिदिन जरूर करना चाहिए, जिससे जब शरीर स्वस्थ तो मन स्वस्थ रहेगा।

उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत को स्वस्थ बनाने का जो संकल्प लिया है, वह बिना योग के संभव नही है। योग की महत्ता को आप सब तभी जान सकते है, जब इसे अपने जीवन मे अंगीकार करेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से गिरजा साव, गुरु प्रसाद साव, रामेश्वर सिंह, जयप्रकाश सिंह पटेल, जोधा महतो, थानेश्वर महतो, संतोष कुमार गुप्ता, जीवन सोनी, राजेश महतो, विश्वजीत कुमार कसेरा, विष्णु कुमार कसेरा, कुन्दन मिश्रा, रामपवन कुमार वर्मा, विकास सिंह, बिनोद चंद महतो, राजेश कुमार विद्यार्थी समेत काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *