Advertisement

टेकमेक इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा हथिया पत्थर में वनभोज सह मिलन समारोह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। टेकमेक इंजीनियरिंग वर्क्स की ओर से एक जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित दामोदर नदी तट हथिया पत्थर के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया। उपस्थित गणमान्य जनों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी। यहां सामूहिक वनभोज का लुत्फ भी उपस्थित जनों ने उठाया।

जानकारी देते हुए क्षेत्र me व्यवसायी सह समाजसेवी राजेश राठी ने बताया कि नये वर्ष के पहले दिन आपस में मिलजुल कर सभी के लिए हथिया बाबा से मंगलकामना की गई। यहां मुख्य रूप से अशोक राठी, प्रेम गोयल, दामोदर दास पेड़ीवाल, मिक्की त्रेहान, छीतरमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश राठी, सुरेंद्र गोयल, शिवांशु राठी, बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, अमर चांडक, विजय अग्रवाल, प्रकाश राईका, नवीन गोयल, सुशील पेड़ीवाल, रविंद्र कुमार, शंभू यादव, हरिकिशन अग्रवाल, वरुण राठी, बुधन रजक, सरकार दा, बलदेव रजक, पिंटू रजक, लालमोहन महतो, बंटी रजक, राजू रजक, गल्लू रजक, बिनोद कुमार, पुरन रजक, जितेंद्र साव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *