यह जीत हमारी नहीं बेरमो की जनता की जीत है-कुमार जयमंगल
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरंगडीह स्थित बनासो मंदिर के समीप 26 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह थे।
कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज के अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन का एक मात्र उदेश्य है कि हम सभी एक जगह पर एकत्रित हो और आनेवाले नये वर्ष का आनंद उठा सके। उन्होंने महागठबंधन के सभी साथियों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, जिनके कठिन परिश्रम, समर्पण और मेहनत ने इस चुनावी सफलता को संभव बनाया। साथ ही, सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। कहा कि नया वर्ष हमारे लिए नई उम्मीदों और अवसरों का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर बेरमो के विकास की गति को और तेज करें और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी नही बेरमो की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उनके द्वारा बेरमो प्रखंड क्षेत्र में 55 करोड़ विकास योजना में खर्च किया गया था जबकि, अगले पांच साल में यहां 550 करोड़ खर्च किया जायेगा। कहा कि चुनाव जीतने में कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर सहयोग किया गया, जिसके बदौलत वे रिकार्ड मत से जीत हासिल किए है। कहा कि चुनाव बाद बाद यह आयोजन यह बताता है कि आज भी सभी उनके परिवार के सदस्य है।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने सुभाषनगर रहिवासी सुनील शर्मा को सम्मानित किया। भंडारीदह के प्रोग्राम में सांसद और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को लकड़ी से बना हुआ तीर धनुष और मजदूरों के प्रतीक गइता को भेंट किया था।
मौके पर वरिष्ट मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा व श्यामल कुमार सरकार, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, विधायक प्रतिनिघि राकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में विधायक समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply