Advertisement

वनराई पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश

मुंबई में चोरी- गुजरात से गिरफ्तारी, एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त

मुश्ताक खान/मुंबई। वनराई पुलिस ने ट्रक और भारी वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ गुजरता, औरंगाबाद और राजस्थान से 6 ट्रकों को जब्त कर मुंबई लाई है। लंबे समय से इस गिरोह द्वारा ट्रक और भारी वाहनों की चोरी कर बनावटी कागजातों के सहारे दूसरे राज्यों में बेचा जाता था। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने गोरेगांव पूर्व के घास बाजार के पास सीमेंट गोदाम से 8 जून की रात अंधेरे का लाभ उठाते हुए 10 टायरों वाली टाटा कंपनी का ट्रक चूरा लिया। जिसकी जांच में पुलिस को पता चला कि चोरों ने गुजरात के सुरत ग्रामीण में ट्रक को छुपाया है। मुंबई पुलिस जब गुजरात पहुंची 0 तो वहां और भी कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ।

वनराई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिष बने के अनुसार 8 जून की रात लगभग 1 बजे गोरेगांव पूर्व के घास बाजार के पास सीमेंट गोदाम से 10 चक्का टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक MH50N2086 चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस मामले को पुलिस ने अपराध संख्या 226/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो तकनीकी जांच से पता चला कि ट्रक सुरत के एक ग्रामीण भाग में खड़ी है। इस जानकारी के बाद, मौके की नजाकत को देखते हुए गुजरात के जंखवाव पुलिस थाने की सहायता ली गई। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर पुलिस उपनिरीक्षक रंजित वनवे, बंकट तलेकर, पुलिस हवलदार येवले, पुलिस सिपाही पाटील की एक टीम को गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया।

वनराई पुलिस थाने में क्राईम डिटेक्शन के पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र पोस्टुरे ने बताया कि जब हमारी टीम गुजरात पहुची तो उनका संपर्क जंखवाव पुलिस थाने से कराया गया। जिनकी मदद से हमारी टीम सुरत के ग्रामीण इलाके में जाकर छापामारी की और वहां से 44 वर्षीय आरोपी नर्सिंग रामस्वरूप सिंह और चोरी के ट्रक को हिरासत में लिया और उसे मुंबई ले आई। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंदौर के मैकेनिक नगर का रहने वाला है। इससे हमें पता चला कि जब यह इंदौर का रहने वाला मुंबई और गुजरात में कनेक्शन बना सकता है तो यह अकेला नहीं होगा। पुलिस के शक का दायरा बढ़ा। अधिकारी के अनुसार आरोपी का रिकॉर्ड की जांच में पता चला की पूरे महाराष्ट्र में और भी 7 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। कड़ी पूछताछ में उसने गिरोह के मास्टर माइंड जावेद अब्दुल्ला शेख का पता बताया।

Tegs: #Vanarai-police-expose-international-truck-thief-gang

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *