Advertisement

वन रक्षा समिति द्वारा आगामी 7 दिसंबर को वन रक्षाबंधन मेला का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। पर्यावरण एवं वन रक्षा समिति बनासो एवं चानों द्वारा आगामी 7 सितंबर को मेला का आयोजन किया जाएगा। इस विषय को लेकर 2 सितंबर को ग्रामीणों द्वारा बैठक की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महादेव मुर्मू ने किया।

वन रक्षाबंधन मेला की तैयारी को लेकर यह दूसरी बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम हेतू कोष संग्रह को लेकर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में सर्वस्ममति से निर्णय लिया गया कि आज से ही अपने गांव टोले में वन रक्षाबंधन मेला का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

आगामी 5 सितंबर तक सभी जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों, अंचल के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों को पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम को लेकर आने के लिए आमंत्रित की जाएगी।

बैठक में पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के अध्यक्ष महादेव मुर्मू, सचिव रमेश टुडू, उपाध्यक्ष सुरेश राम, वार्ड सदस्य चैतलाल टूडू, थानेश्वर महतो, पिंकी देवी, चेतन महतो, लालजी मुर्मू, लखन टुडू, शिबु सोरेन, राजु सोरेन, बुधन टुडू, महेश किस्कू, बाबुचन्द किस्कू, रामचंद्र राम, बब्लू टुडू, दासो मुर्मू, सोमर महतो, डेगलाल महतो, जगरनाथ सिंह, कौशल्या देवी, कमली देवी, चंदवा देवी आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *