Advertisement

भाजपा कार्यालय तेनुघाट में वाजपेयी की 96वीं जयंती मनाया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो की अगुवाई में 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती तेनुघाट (Tenu ghat) भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय रहिवासियों ने स्व वाजपेयी को पुष्प अर्पित कर उनके योगदानों को याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो (Guna nand mahato) ने कहा कि आज पुरा भारत देश भगवा मय हो चुका है। उनकी सोच आज साकार है कि पूरे भारत में एक देश, एक कानून, एक विधान, एक संविधान से सभी देशवासी एक सूत्र में बंधे। इस मौके योगेंद्र पांडेय, अशोक यादव, रघुवंश मणी, पंकज तिवारी, बिनोद कुमार, दिनेश कुमार, अजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *