Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की राह पर बुद्ध की कर्मभूमि व् महावीर की जन्मस्थली वैशाली

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से 32 किलोमीटर दूर भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि ऐतिहासिक वैशाली गढ़ को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने को लेकर वैशाली जिला प्रशासन प्रयासरत है।

जानकारी के अनुसार वैशाली गढ़ के समीप 72 एकड़ भूमि पर 301 करोड़ की लागत से भव्य बुद्ध मंदिर सहित मेडिटेशन सेंटर, मीटिंग हॉल, योगशाला, अतिथि गृह, संग्रहालय सहित अन्य भवनों का निर्माण किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से बन रहा यहां बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में यह स्थान बौद्ध धर्म का मक्का के रूप में जाना जाएगा।

बताया जाता है कि निर्माणाधीन इस स्तूप में भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण के समय उनके अस्थि कलश को इस बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के मुख्य मंदिर में रखा जाएगा। जिसे देखने और प्रार्थना करने के लिए विदेशों के बौद्ध धर्मावलंबी यहां आएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार 72 एकड़ में फैले इस बुद्ध सम्यक संग्रहालय का निर्माण कार्य इस वर्ष के मध्य में पूरा हो जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं निर्माण कार्य तेजी से करवाए जाने में दिलचस्पी ले रहे है। वे अब तक चार बार यहां आ चुके हैं। वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा भी स्वयं वहाँ जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।बुद्ध सम्यक संग्रहालय के निर्माण के बाद वैशाली अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *