Advertisement

शराब माफियाओं पर वैशाली पुलिस का चला डंडा, ताबड़तोड़ कार्रवाई

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में पूर्ण शराब बन्दी है, बावजूद इसके बिहार में अवैध शराब का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार अबतक वैशाली जिला अवैध शराब के कारोबारी के लिए स्वर्ग माना जाता रहा है। वैशाली के आरक्षी अधीक्षक हरीकिशोर राय जिले में शराब के धंधों को खत्म करने के लिए प्रयासरत रहे है। इसके बाद भी नए साल पर जश्न मनाने वालों के लिए विदेशी शराब का बड़ा स्टॉक जमा करने की कवायद अवैध शराब कारोबारियों ने तेज कर दी है।

बताया जाता है कि अवैध शराब कारोबारी नये साल में प्रतिबंधित विदेशी शराब बेचकर मोटी कमाई करने के चक्कर में तरह तरह का तिकड़म भिड़ा रहे हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए वैशाली एसपी राय ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में महुआ में पुलिस और मध निषेध पटना की टीम ने संयुक्त छापामारी में थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में 6 चक्का ट्रक पर 498 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। उक्त ट्रक यूपी नंबर का बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली के पास मध्य निषेध पटना की टीम और महुआ थाना के संयुक्त छापेमारी में यह ट्रक बरामद किया गया। ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर लगभग 500 कार्टून विदेशी शराब को छुपाया गया था। पुलिस आने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गये।

ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह के भीतर वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के धंधेबाजो के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। बीते 22 दिसंबर को सदर थाना हाजीपुर की पुलिस ने लगभग 3800 लीटर विदेशी शराब एक ट्रक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावे रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद टोक स्थित गंगा नदी के सोता में लगभग 5000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब (जावा) को विनष्ट किया गया एवं 5 भट्ठीयों को ध्वस्त किया गया।

जिला के हद में लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर दियारा क्षेत्र में थाना पुलिस एवं एएलटीएफ पांच की टीम m द्वारा लगभग 5000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब (जावा) को विनिष्ट एवं एक शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। वैशाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाज हलकान है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *