Advertisement

वैशाली जिले को मिला वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, 20 जून को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले को वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात मिलनेवाला है, जिसका आगामी 20 जून को देश के प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर से होकर चलेगी पटना गोरखपुर नई बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

वैशाली जिले से गुजरने वाली यह पहले बंदे भारत ट्रेन होगी, जिसकी उत्सुकता से वैशाली के रहिवासी प्रतीक्षा कर रहे हैं। बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से आम रेल यात्रियों को एक आरामदायक तेज रफ्तार वाली ट्रेन के सफर का आनंद मिलेगा।

वैसे ही बंदे भारत ट्रेन का किराया आम ट्रेन के किराए से बहुत अधिक होगा, जिसको सामान्य रेल यात्री अफोर्ड नहीं कर सकेंगे। फिर भी यह ट्रेन गोरखपुर, बेतिया और नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक रेल यात्रा होगी। बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश के बड़े शहर गोरखपुर के बीच चलने वाली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन पूर्वांचल और उत्तर बिहार को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।

ज्ञात हो कि आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिवान में एक कार्यक्रम है, जिसमें सारण वासियों के लिए कई योजनाओं की घोषणा ओर उद्घाटन करेंगे और 20 जून को ही पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पटना और गोरखपुर का सफर सिर्फ 7 घंटे में तय किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे खुलेगी और पाटलिपुत्र होते हुए 1:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन उसी दिन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर गोरखपुर से खुलेगी और शाम 9 बजकर 35 मिनट के आसपास पटना पहुंचेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार चलेगी। शनिवार को पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन पटना से खुलने के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जं., बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार स्टेशन से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। उसी दिन वापसी में ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए पाटलिपुत्र लौटेगी। बताया जाता है कि वंदे भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसमें 1 एक्जीक्यूटिव क्लास और 7 सेकंड क्लास कोच होंगे। यह ट्रेन आठ कोच की होगी। अभी रेलवे ने इस ट्रेन के किराए की घोषणा नहीं की है, लेकिन किराया आम ट्रेन के किराए से चार पांच गुना अधिक होने की संभावना जतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *