Advertisement

अंगवाली में बच्चे व् गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में 4 जनवरी को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छोटे बच्चों व् गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी तथा दक्षिणी पंचायत में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों तथा कई गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

बताया जाता हैं, कि अंगवाली दक्षिणी पंचायत आंगनबाड़ी में एएनएम प्रतिभा कुमारी तथा अंगवाली उत्तरी पंचायत में एएनएम कुमारी बबीता द्वारा आंगनवाड़ी सेविका उर्वशी मिश्रा, सहिया सुमित्रा देवी, सहायिका अनिमा देवी के सहयोग से बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *