Advertisement

ठगी के आरोप में यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने फुसरो से युवक को किया गिरफ्तार

एन. के. सिंह/फुसरो (फुसरो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित शांति नगर से उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फुसरो शांति नगर निवासी अमरदीप साव बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि 19 लाख रुपए की साईबर फ्रॉड के मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की पुलिस ने 14 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि बेरमो पुलिस ने भी की है। गिरफ्तार युवक की पहचान फुसरो शांति नगर निवासी अमरदीप साव के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पुलिस इससे पूर्व भी यहां दबीश दी थी। बावजूद इसके आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस छापेमारी के संबंध में बताया जा रहा है कि झांसी जिले के पुलिस को बेरमो थाना पहुंची।

इस दौरान बेरमो पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। उक्त युवक के खिलाफ 19 लाख की ठगी का मामला झांसी साइबर क्राइम थाना में कांड क्रमांक-07/22 धारा 418, 419, 120 बी भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी के इतिहास की भी छानबीन कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।

छापामारी दल का नेतृत्व झांसी (उत्तर प्रदेश) जिला के साइबर थाना वरीय पुलिस इंस्पेक्टर रजनीश कुमार चौहान कर रहे थे। छापामारी दल में 5 पुलिस अधिकारी शामिल थे। छापेमारी दल में पीएसआई रजनीश कुमार चौहान के अलावे एएसआई शिव शंकर सिंह, रामनरेश, सचिन और शरद आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *