Advertisement

खुले में अज्ञात ने फेंका मृत मवेशी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। खुले में अज्ञात शख्स द्वारा फेंका गया मवेशी रहिवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खासकर सुबह टहलने वालों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल से गुजरने वाली सड़क जो सीधे दारी दाग जाती है। उक्त सुनसान सड़क में अब कचरो का अंबार लगता जा रहा है। उन कचरो में हॉस्पिटल में इस्तेमाल होने वाली कई तरह के सामान जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

अब हद हीं हो गया जब अज्ञात लोगों द्वारा मरे हुए मवेशी को उसी रास्ते में फेंक दिया गया। मृत मवेसी अब बदबू दे रही है। जिससे खासकर उक्त मार्ग पर सुबह टहलने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

इस संबंध में 29 सितंबर को स्थानीय रहिवासी सुनिल चौधरी ने कहा की हम अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रकृति की गोद में रोज उस रास्ते में सुबह टहलने के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह रास्ता बिल्कुल स्वच्छ हुआ करता था, लेकिन दिन-ब-दिन यहां पर लोग रात के अंधेरे मे कचरा फेंकते जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

उन्होंने बताया कि कुछ ही दूरी पर स्कूल एवं खेल का मैदान भी है। उक्त कचरा से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगी। हद तो तब हो गई अब लोग मरे हुए मवेशी को उस रास्ते पर फेंक दिए। सुबह टहलने वाले रहिवासियों ने बताया कि अब वह इधर नहीं आएंगे। वह अच्छे स्वास्थ्य के लिए आते हैं, बीमारी लेने के लिए नहीं।

यही हाल रहा तो बीमारी फैलने में देर नहीं लगेगी। रहिवासियों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर मनोज अग्रवाल, सुनिल चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास गुप्ता, नितिन कुमार, विजय सिंह, कारू रविदास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *