प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के खास पेटरवार के खत्री टोला रहिवासी रामचंद्र महथा के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों द्वारा बीते 15 मार्च की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीस में लगी है।
बताया जाता है कि उक्त घर पिछले छः दिनों से बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं घर में काम करने वाली सीमा देवी ने 16 मार्च को बताया कि घर का मालिक वैष्णो देवी गए हैं। हमको घर के बाहर गेट का चाबी देकर गए और पानी पटाने के लिए बोले थे। बताया कि बीते 14 मार्च को सुबह पानी पटाकर हम चले गए फिर 16 मार्च को सुबह आए तो देखें कि घर का ताला खुला था।
इसके बाद उनके रिश्तेदार को फोन कर बताएं कि घर का ताला खुला है। रिस्तेदार आकर देखा कि घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा खुला है। इसकी सूचना पेटरवार थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के अनुसार घर का मालिक के आने के बाद ही क्या-क्या चोरी हुआ है, इसका पता चलेगा।
![]()













Leave a Reply