Advertisement

अज्ञात चोरो ने बेरमो होटल में चोरी की घटना को दिया अंजाम

चोरो द्वारा नगदी सहित हजारों रुपए के सामान की चोरी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार स्थित बेरमो होटल में बीते 2 दिसंबर की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने होटल का एस्बेस्ट्स सीट को तोड़कर होटल मे दाखिल हुए और गल्ला को तोड़ उसमे रखे नगदी समेत हजारों रुपए का सामान लेकर चलते बने।

घटना के दूसरे दिन 3 दिसंबर को उक्त होटल के मालिक विवेक चौरसिया ने चोरी की घटना की जानकारी बेरमो पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी पाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर.उनेश ने कहा कि दुकानदार अपने दुकान की रक्षा स्वयं करें। उन्होनें बेरमो पुलिस से निष्पक्ष जांच कर चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग की। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *