राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पीलवाटांड़ कॉलोनी में अज्ञात अपराधियों ने सड़क किनारे रखे होंडा साइन बाइक में आग लगा दी, जिससे बाइक पूरी तरह जल कर खाक हो गया। घटना बीते 2 नवंबर की देर रात्रि की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में बाइक मालिकन मेमुनी अली खान ने 3 नवंबर को बताया कि बाइक उसका पुत्र अरमान अली खान चलाता है। बताया कि बीते 2 नवंबर की रात्रि अपने घर के बाहर मुख्य सड़क किनारे गली में बाइक खड़ी कर घर में सो रहे थे। इसी बीच कुछ जलने एवं पेट्रोल टंकी विस्फोट की आवाजें सुनाई देने लगी। घर के बाहर निकला तो पाया कि उनकी बाइक जल चुकी थी।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र बाइक से डिलीवरी बॉय का काम करता है। सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं मामले की जांच व पीड़ित परिवार से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
वही गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली एवं ढाढस बंधाया। साथ ही कहा कि पीड़ित बहुत ही गरीब परिवार से है। कहा कि ऐसी घटना पहली बार उनके पंचायत में घटित हुआ है, इसलिए बाइक में आग लगाने वाले अपराधी की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपया नगद इनाम देने की भी घोषणा सार्वजनिक तौर पर मुखिया ने की। साथ ही कहा कि अपराधियों ने एक टेम्पो को भी जलाने की कोशिश की, परन्तु उसमें विफल रहे।
![]()













Leave a Reply