Advertisement

संयुक्त यूनियन मोर्चा का 5वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल में दूसरे राज्यों से आए 18 बाहरियों के योगदान देने के विरोध नीति को लेकर बीते 3 जनवरी से संयुक्त यूनियन मोर्चा का आंदोलन 5वें दिन 7 जनवरी को भी जारी रहा।

संयुक्त यूनियन मोर्चा गुआ माइंस के बैनर तले धरना प्रदर्शन को देखते हुए राजनीतिक दलों के साथ-साथ सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों का भी उपस्थिति धरना स्थल पर देखा गया।

दूसरे राज्य से 18 रहिवासियों को सेल प्रबंधन द्वारा गुवा सेल में जॉइनिंग दी गई है। यहां के स्थानीय युवा बेरोजगारों को सेल प्रबंधन नौकरी ना देकर दर किनार कर दिया गया है।

संयुक्त यूनियन मोर्चा में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के क्षेत्रीय महामंत्री दुचा टोप्पो, सारंडा मजदूर यूनियन के महामंत्री राजकुमार झा, झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन के अध्यक्ष पंचम जॉर्ज सोय, सीटू के अध्यक्ष मनोज मुखर्जी, आदि।

सप्लाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश कोड़ा आदि ने अपनी मांगों को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा है। श्रमिकों ने यूनियन के साथ एकजुटता जताते हुए योगदान देने वालों को अगर गुवा से नहीं भगाया जाता है तो बहुत ही जल्द आगे की रणनीति बनाते हुए सारे मजदूर स्वेच्छा से ड्यूटी जाना बंद कर देंगे।

धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामा पांडेय, अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह, संजू गोच्छाईत, चंद्रिका खंडाईत, आरती होरो, राकेश यादव, रितेश पाणिग्राही, साधना सिंह, राजकुमार झा, कुल बहादुर, दुचा टोप्पो, दिलबाग सिंह, पंचम जॉर्ज सोय, नरेश दास, नाजीर खान, जयसिंह नायक सहित काफी संख्या में मजदूर एवं विभिन्न गांव के ग्रामीण शामिल दिख रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *