Advertisement

नये श्रम कानून के विरोध में संयुक्त मोर्चा यूनियन की रैली व् प्रति दहन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानून एक्ट को समाप्त कर नया श्रम कानून लागू किए जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा यूनियन ने एक दिसंबर की देर शाम पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ता एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े दर्जनों मजदूर सीटू कार्यालय से रैली निकालकर नये श्रम कानून की प्रति जलाया गया।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ो श्रमिक बिरसा मुंडा चौक पहुंचे। यहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रैली के बाद बिरसा मुंडा चौक के समीप एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इससे श्रमिक वर्ग के अधिकारों एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से नए कानून को वापस लेने और पुरानी व्यवस्था को कायम रखने की मांग की।

विरोध कार्यक्रम में यूनाइटेड मिनिरल्स वर्कर्स यूनियन, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, झारखंड मजदूर यूनियन तथा सारंडा युवा बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि शामिल थे। मजदूर नेताओं ने एकजुट होकर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही। सभा की अध्यक्षता सीटू के अध्यक्ष इंद्रमणि बेहरा ने की। इस दौरान महासचिव रमेश गोप, झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार, एचएमएस के महासचिव राकेश सुंडी, सारंडा युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, मलय पाणिग्राही, जगदीश उरांव, टीआर पटनायक सहित कई नेता और मजदूर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अन्त सेल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष श्रमिक बिरसा मुंडा चौक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ व श्रम कानून संशोधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए मशाल जला पुराने श्रम कानून एक्ट को कागजी रिपोर्ट को जलाया गया तथा
केन्द्र सरकार के प्रति विरोध जताया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *