एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) मे 6 फरवरी को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बैठक की गयी। बैठक में आगामी 12 फरवरी को होने वाली कोल इंडिया स्तरीय हड़ताल की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक के संचालन की जिम्मेदारी जवाहर लाल यादव निभाई। बैठक को संबोधित करते हुए एटक नेता लखन लाल महतो ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले से मौजूद 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लाया जा रहा है, जो मजदूर विरोधी है। यह सीधे तौर पर पूंजीपतियों के हित में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। आरसीएमयू नेता शिवनंदन चौहान और सीएमयू नेता आर उनेश ने कहा कि सरकार की मंशा अब साफ हो चुकी है और कोल कंपनियों को तेजी से निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है।
उन्होंने ईसीएल और बीसीसीएल का उदाहरण देते हुए कहा कि ईसीएल में समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि बीसीसीएल में शेयरों की बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही कोल इंडिया में 9.4.0 मेडिकल अनफिट नियम को बंद कर देना मजदूरों के लिए बेहद चिंताजनक है। पीट मीटिंग में भीम महतो, जितेन्द्र दुबे, मुरारी सिंह, महारूद्र सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, राजू भुखिया, संतोष कुमार, जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, सुभाष चंद्र महतो, विनोद विहारी चौधरी, मोहम्मद एकरामुदिन सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply