सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना एकमात्र रास्ता-आर. उनेश
कोयला उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं लाखों रहिवासी-जितेन्द्र दूबे
हड़ताल की सफलता तय करेगा कि बोनस कितना मिलेगा-शिवनंदन चौहान
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके क्षेत्र में 8 जुलाई को संयुक्त मोर्चा ने सभा व कैंडल मार्च जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रमिक नेता व् कामगार शामिल हुए।
ढोरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता आर. उनेश, जितेन्द्र दूबे और छेदी नोनिया ने कहा कि कोयला उद्योग सिर्फ एक औद्यौगिक इकाई ही नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। जिसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रहिवासी व् व्यवसायी जुड़े हुए हैं। केंद्र सरकार के निर्णय से श्रमिकों के साथ ऐसे लाखों रहिवासी व उनके परिवार प्रभावित हो जाएंगे। महारूद्र सिंह व गणेश मल्लाह ने कहा कि सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ़ लड़ना ही श्रमिकों और यूनियन के समक्ष एक मात्र रास्ता बच गया है। आनेवाले वक्त में कोयला मजदूरों का वेज बोर्ड बारह होगा या नहीं इस पर संशय है।

सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता विकास सिंह, शिवनंदन चौहान और मुरारी सिंह ने कहा कि तात्कालिक तौर पर हड़ताल की सफलता तय करेगा कि मजदूरों को बोनस कैसा मिलेगा। वृज विहारी पांडेय और गोवर्धन रविदास ने कहा कि हमारे यूनियन के महान नेताओं ने जो संघर्ष कर कोयला कामगारों को हक और अधिकार दिलाया है उनकी रक्षा करना आज के नई युवा पीढ़ी के नेताओं का परम कर्तव्य बनता है। जवाहर लाल यादव, राजू भुखिया आदि नेताओं ने अपने संबोधन में हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

मौके पर जयराम सिंह, रवि शंकर ठाकुर, श्रीकांत मिश्रा, बैजनाथ सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, राजेश्वर सिंह, संतोष कुमार, विश्राम मुंडा, शरत कुमार, चंद्रन चौहान, रामावतार सिंह, गुडन चौहान, मिथलेश सिंह, ललन रवानी, नकुल रविदास, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं करगली गेट में भी 9 जुलाई के हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सभा व् कैंडल मार्च निकाला गया। नेतृत्व गजेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद महतो आदि श्रमिक नेता कर रहे थे।
![]()













Leave a Reply