Advertisement

जमसं क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। यूनियन में आपसी खिंचतान को लेकर 2 जून को जनता मजदूर संघ पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में जमसं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक रविदास एवं संचालन महाप्रबंधक कार्यालय शाखा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं रीजनल स्टोर सचिव मनीष कुमार अंबष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में जमसं सीसीएल सचिव द्वारा बीते एक जून को आयोजित बैठक के बाद उत्पन्न स्थिति तथा कथारा क्षेत्र की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा यूनियन में एकता बनाये रखने सहित अन्य कई विषयों पर गहन चर्चा की गयी।

बैठक में शिव कुमार राम, कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा सचिव दीपक रंजन, उपाध्यक्ष सुनिल कुमार मेहरा, कथारा कोलियरी परियोजना शाखा अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी एवं सचिव कन्हैया राम, कथारा वाशरी शाखा अध्यक्ष धनेश्वर यादव, जारंगडीह कोलियरी परियोजना शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार ओझा, चन्दन रविदास, स्वांग वाशरी परियोजना शाखा के राम सागर सिंह, रीजनल स्टोर शाखा अध्यक्ष नर बहादुर, जारंगडीह कोलियरी असंगठित के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, गुड्डू कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *