एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के संडे बाजार में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 28 फरवरी को भगवान परशुराम की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण किया। यह प्रतिमा क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र होगा।
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को भगवान परशुराम के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में समय लगाएं और रहिवासियों को उनके वास्तविक स्वरूप से अवगत कराए। साथ ही साथ बताया कि भगवान परशुराम लोकप्रिय न्यायप्रिय थे।

गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने भगवान परशुराम के महत्व को समझाते हए कहा कि वे सनातन धर्म में छठे अवतार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों में भगवान परशुराम का विशेष वर्णन मिलता है और रावण कथा में भी उनका उल्लेख है। भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने मंत्री को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम को मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा व दिनेश पांडेय, ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा, बीएंडके के प्रभारी महाप्रबंधक के एस गैवाल, संपूर्ण ब्रह्मांण समाज के अघ्यक्ष जितेंद्र दूबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम: बीते 26 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया।
यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज और स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया है।
मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया दुर्गावती देवी, वार्ड पार्षद सरोजनी दूबे, बीएमएस नेता संत सिंह सहित रीना पांडेय, छत्रघारी मिश्रा, शिव प्रकाश पांडेय, अजय झा, राम नरेश दूबे, झब्बू तिवारी, बंसत पाठक, अनिल झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply