Advertisement

केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का अल्पीटो में किया गया भव्य स्वागत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के बद में अल्पीटो चोथा में 2 दिसंबर को केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपुर्णा देवी को रांची से गिरीडीह जाने के कर्म में भव्य स्वागत किया गया। हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि भूवनेश्वर पटेल के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों नेताओं ने मंत्री अन्नपुर्णा देवी को फुल माला व् बुके देखकर स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा अन्नपूर्णा देवी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

साथ ही पार्टी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। मौके पर धनेश्वर यादव, भीखन रविदास, सुखदेव महतो, घनश्याम महतो, हरि यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *