एडीजीपी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 10 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर राज्य के वरिष्ठ दलित आईपीएस अधिकारी (एडीजीपी) वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री पासवान ने अपने पत्र में कहा है कि एडीजीपी वाई. पूरन कुमार एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी आत्महत्या की घटना बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। ऐसी परिस्थितियाँ यह दर्शाती हैं कि कहीं न कहीं प्रणाली में कुछ गंभीर खामियां हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लानी चाहिए, ताकि दोषियों को कठोर सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
केंद्रीय मंत्री पासवान ने यह भी उल्लेख किया कि यह केवल एक अधिकारी की मृत्यु नहीं, बल्कि दलित समाज के आत्मसम्मान और न्याय की भी बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उच्चस्तरीय समिति या विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से जांच कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कार्यस्थल पर भेदभाव या मानसिक प्रताड़ना के कारण ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
![]()













Leave a Reply